Press "Enter" to skip to content

विद्युत विभाग ने जब्त किए अवैध हीटर कराए नष्ट / Shivpuri News

शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनी शिवपुरी के प्रबंधक जेएम श्रीवास्तव के निर्देशन में बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला के पास सराय में अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्यवाही के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सराय में लोगों के घरों में लगे 18 हीटर बरामद कर नष्ट कराए। इसके साथ ही 5 लोगों द्वारा अवैध कनेक्शन लेकर उपयोग की जा रही बिजली के कनेक्शन काटे। इसके साथ ही सर्किट हाउस खुड़ा में तीन हीटर जब्त किए गए। हीटर जब्त करने के बाद अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी कि अगर चेकिंग के दौरान घरों में दोबारा हीटर या अवैध कनेक्शन पाए गए तो धारा 135 के तहत कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!