Press "Enter" to skip to content

अपाचे बाइक चुरा ले गया चोर, घटना सीसीटीवी में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत वायपास पर एक बाइक चोर बाइक चुराकर ले गया। बाइक चुराने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले को लेकर बाइक मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार वायपास पर यशवर्धन मोटर्स के बाहर खड़ी अपाचे बाइक को शाम के समय एक चोर चुराकर ले गया। चोर पहले बाइक के पास आया अौर अपने चारों ओर देखा जब कोई नहीं दिखा तो उसने बाइक को उठाया और कुछ दूर तक धकेलते हुए ले गया। बाइक चोरी का यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को तलाश रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!