अभा ग्वाल महासभा ने मिलन समारोह कर मनाया नव संवत्सर, संरक्षक मण्डल का हुआ सम्मान | Shivpuri News

 शिवपुरी-अखिल भारतीय ग्वाल महासभा जिला शिवपुरी के द्वारा मिलन समारोह के माध्यम से गुड़ी पड़वा(नव संवत्सर) मनाया। इस दौरान संरक्षक मण्डल का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया जबकि गुड़ी पड़वा के इस कार्यक्रम में समाज बन्धुओं ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर नव संवत्सर की बधाईयां दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल, संगठन मंत्री धनीराम ग्वाल, संरक्षक बृजलाल दीवान, नारायण दीवान, रामप्रसाद मोहनियां, बैजनाथ कछवाए, दयाराम पडऱया, मंगल अहीर, मोहन पडऱया, किशन लाल मोहनियां, नरवर से   श्री ग्वाल, जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल, पुरूषोत्तम ग्वाल, अनिल अहीर, भूपेन्द्र दीवान, बाबू गुजेले ठेकेदार, हरीश पडऱया, दिनेश मोहनियां, बृजेश रियार, रवि अहीर, नरेन्द्र ग्वाल, दुष्यंत अहीर, बलबीर महाते, मुकेश मोहनियां, विष्णु दीवान आदि सहित करीब आधा सैकड़ां ग्वाल बन्धुजन मौजूद रहे। इस मिलन समारोह के माध्यम से सामाजिक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया और ग्वाल महासभा के विकास और उत्थान को लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाए जाने को लेकर सभी ने सहमति प्रदान की।