Press "Enter" to skip to content

भाजपाइयों ने माधब चौक चौराहे पर चीन का पुतला दहन किया | Shivpuri News

शिवपुरी। चीन की विस्तारवादी नीति के ख़िलाफ़ एवं तिब्बत की स्वतंत्रता तथा भारत की  वर्ग किमी भूमि को चीन से वापिस लेने की माँग को लेकर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान एवं महिला विभाग जिलाध्यक्ष श्रीमति विभा रघुबंसी जी के नेतृत्व में चीन का पुतला दहन आज शहर के हृदय स्थल माधव चौक चौराहे पर किया गया जिसका उद्देश्य तिब्बत को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिलाना और चीन के द्वारा भारत की हत्या की गई 72000 वर्ग किलोमीटर भूमि को आजाद कराना है इसके लिए आज भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान द्वारा चौराहे पर चीन का पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि तिब्बत के साथ हम भारतीयों की राष्ट्रीय भावना तथा धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई है तथा भारत के अलावा और कोई राष्ट्र तिब्बत को राष्ट्र का दर्जा नहीं देता है और तिब्बत भी भारत का सदेव सहयोग करता रहता है इसीलिए हम चाहते हैं कि चीन द्वारा हत्या हुई भारत की भूमि को मुक्ति मिले इसलिए आज यह पुतला दहन कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र शर्मा जी राजू बाथम जी  लव अग्रवाल संतोष राजपूत जीतू  गौड डॉक्टर सतीश भार्गव संजय शर्मा और कई कार्यकर्ता साथ में शामिल हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!