Press "Enter" to skip to content

कुशवाह समाज के लोगों ने माता सावित्री बाई फुले की जयंती बड़े धूमधाम से बनाई | Shivpuri News

शिवपुरी। कुशवाह धर्मशाला साइंस कॉलेज के पास कुशवाह महिला मोर्चा संगठन जिला शिवपुरी द्वारा माता सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए जिसमें जिला कुशवाह महिला मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पूरे कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से क्रियान्वयन किया गया महिला मोर्चा ने कुशवाहा समाज की बुजुर्ग महिलाओं को माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं माता सावित्री बाई फुले की जीवन समाज के योगदान के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए संकल्पित हुए चूंकि माता सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी इस शुभ अवसर पर समस्त समाज बंधुओं ने मिलकर हर्षोल्लास से कार्यक्रम को मनाया एवं जो कुशवाहा समाज के युवा शिक्षक कुशवाहा समाज के गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं उनको भी सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक ,महिलाएं ,छात्र ,युवा ,बुज़ुर्ग अधिक संख्या में उपस्थित रहें
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!