Press "Enter" to skip to content

वारदात की नियत से घूम रहे दो आरोपियों को कट्टे सहित दबोचा | Shivpuri News

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना नरवर एवं करेरा द्वारा घटना घटित करने की नियत से घूम रहे 2 आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के देशी कट्टों एवं जिंदा राउंड  और खाली खोकों के साथ दबोचकर उनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किये गये।
चौकी प्रभारी मगरोनी उनि. पुनीत बाजपाई को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम खोडऩ बावड़ी मगरोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये कोई घटना घटित करने की नियत से घूम रहा है सूचना पर से चौकी प्रभारी मगरोनी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को अवगत कराया जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. करेरा आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मगरोनी के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान खोडऩ नहर की पुलिया के पास  फॉरेस्ट चौकी के सामने दबिश देकर आरोपी  रामकेश पुत्र स्वर्गीय काशीराम गुर्जर उम्र 28 साल निवासी ग्राम रेंडिका थाना तिघरा जिला ग्वालियर के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 3 जिंदा राउण्ड एवं पांच खाली खोकों मय बिलडोरिया के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी करैरा निरी. राकेश शर्मा द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीला तिराहा करेरा से आरोपी नेम सिंह पुत्र बालकृष्ण लोधी उम्र 28 साल निवासी दबरा को दबोच कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा जिंदा राउंड के साथ जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!