शेष पदों के लिए जमा किए गए आवेदन
शिवपुरी- जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी के निर्वाचन की प्रक्रिया बार एसोसिएशन में संचालित की जा रही है। जिसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य व लायब्रेरियन पद के लिए कई अभ्यार्थियों ने अपने आवेदन अंतिम तिथि के पूर्व जमा किए जिसमें लायब्रेरियन के पद पर निर्विरोध रूप से एड.साहब सिंह कुशवाह का मनोयन किया गया जहां उनके अलावा किसी और अन्य उम्मीदवार ने अपना नामांकन फार्म जमा नहीं किया। जबकि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिसमें शैलेन्द्र समाधिया, जितेन्द्र सिकरवार व विनोद धाकड़ है। उपाध्यक्ष पद के लिए शंकर लाल गोविल, निखिल सक्सैना व अजीत सिंह यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सचिव पद के लिए राधाबल्लभ शर्मा एवं पंकज आहूजा चुनाव मैदान में है। सह सचिव पद के लिए रीतेश निगम ने ही नामांकन दाखिल किया है संभवत: निर्विरोध रूप से सह सचिव पद पर रीतेश का मनोनयन संभव है वहीं कोषाध्यक्ष पद केलिए गोपाल व्यास, प्रशांत शर्मा, भरत ओझा व वीरेन्द्र कुमार शर्मा चौबे शामिल है। इसके अलाला लायब्रेरियन पद पर अन्य कोई उम्मीदवार ना होने से साहब सिंह कुशवाह को मनोनीत होना तय है। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सुनील व्यास, श्रीमती सुमन जाट, संजय शर्मा, दीवान सिंह तोमर, सादिक मोहम्मद, आलोक श्रीवास्तव व जे.आर.श्रीवास्तव शामिल है। बार एसोसिएशन की यह निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी चन्द्रभान सिंह सिकरवार व मनोज सिंह रघुवंशी के निर्देशन में संपन्न की जा रही है। साहब सिंह के लायब्रेरियन पद पर निर्विरोध रूप से मनोनीत होने पर बार एसोसिएशन एवं शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने बधाई व शुभकामनाऐं दी है।





Be First to Comment