Press "Enter" to skip to content

यातायात कार्यवाही: चौराहे पर गलत साइड से निकल रही स्पीड में स्कूली बसें ,हो रहा बच्चों की जिन्दगी से खिलवाड़ | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के यातायात थाने से आ रही हैं। जहाँ कोतवाली चौराहे से एसटी चार्ल्स स्कूल की बस नंबर 2 जो कि चौराहे का बिना टर्न लगाएं डायरेक्ट गलत साइड से निकलती हैं। और बस की स्पीड इतनी थी कि सामने से अगर कोई बाहन आ रहा होता तो एक्सीडेंट की संभावना काफी ज्यादा थी। ऐसा ही एक मामला आज स्कूल बाहन का सामने आया हैं जिसमे बनस्थली स्कूल की एक स्कूली बाहन सड़क ने नीचे पेड़ से जा टकराया जिससे बच्चों को चोटें आई हैं। एवं बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा हैं। यातायात प्रभारी जब कोतवाली चौराहे पर मौजूद थे जब एसटी चार्ल्स स्कूल की बस नंबर 2 जिसका नंबर एसपी 33 पी 0142 हैं। अधिक स्पीड में चौराहे को बिना टर्न लिए सीधा स्पीड में पार कर जाती हैं। जिसमे बच्चें भी होते हैं। इस घटना पर मौजूद यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव जब देखते हैं। तो वो उस बस का पीछा करते हैं। जिसके उपरांत स्कूल बस पुनः एमएम अस्पताल चौराहे पर फिर से वही गलती दोहराती हैं। चौराहा घूमकर पार न करती हुई सीधा कलेक्ट्रेट तरफ से पोहरी चौराहे तरफ डायरेक्ट टर्न लेती हैं। इसके बाद रणवीर सिंह यादव द्वारा बस को पकड़कर बच्चों को छुड़वाकर थाने में जप्त कर लिया जाता हैं। बस को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यहाँ यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादब ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई हैं। जो कि स्कूल संचालक एवं आरटीओ नही निभा रहे हैं। स्कूल संचालकों को सभी बस चालको को बताना चाहिए कि बस को ओवर स्पीड में न चलाएं ओर यातयात के नियमो के पालन के साथ चलाएं लेकिन स्कूल संचालक इस बात से बेखबर हैं। ना ही उन्हें बच्चों की चिंता हैं ओर न ही उनकी जिंदगी की शायद इसलिए स्कूल संचालकों को बस चालकों पर कंट्रोल नही हैं। तो न ही आरटीओ विभाग को ,शहर में बिना फिटनेश के बसें सड़को पर दौड़ रही हैं। जिनपर कोई कार्यवाही नही होती। दिखाने के लिए कभी कभी कार्यवाही का नाम दे दिया जाता हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!