Press "Enter" to skip to content

आदर्श कॉलोनी में लाश मिलने से फैली सनसनी / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली आदर्श कॉलोनी में सुबह एक युवक की लाश मिली। लाश की सूचना मिलते ही लोगों का मौके पर जमाबड़ा हो गया और पुलिस को जानकारी से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मृतक की पहचान कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
मिली जानकारी के अनुसार रवि सेन निवासी माधव नगर गुरूवार को अपने घर से लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि आदर्श कॉलोनी में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाख्त की तो पता चला मृतक का नाम रवि सेन निवासी माधव नगर है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!