
शिवपुरी । आगामी 22 जून को होने वाले जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में में उपाध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट गोपाल व्यास ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
श्री व्यास ने निर्वाचन कार्यालय जाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मदन बिहारी श्रीवास्तव को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस अवसर पर अजय गौतम एडवोकेट, जनवेद दोहरे एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में एडवोकेट्स उपस्थित थे।




