Press "Enter" to skip to content

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा किया गया यातायात सप्ताह का शुभारंभ | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 31 वां यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह  दिनांक 11/01/20 से 17/01/20 तक मनाया जा रहा है। आज दिनांक 11/01/20 को सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन एक रैली निकाली गई इसका उद्देश्य लोगों को यातायत नियमो के प्रति जागरुक करना है इस रैली को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व्दारा हरी झंडी दिखाकर अस्पताल चौराहे से रबाना किया गया । यह रेली अस्पताल चौक, सब्जी मंडी, गांधी चौक, होते हुये माधव चौक पर पहुंची। रेली के दौरान मार्ग पर जो लोग यातायत नियमों का पालन करते हुये मिले उन्हें पुलिस अधीक्षक व्दारा गुलाब का फूल दिये गये । रेली के समापन के समय माधव चौक पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व्दारा एक जरुरतमंद व्यक्ति को सॉल भेंट की गई ।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान प्रतिदिन भिन्न भिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जावेगा ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीएम शिवपुरी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, उप पुलिस अधी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया, डी एस पी प्रियंका पाण्डे, सीएमएचओ श्री ए एल शर्मा, टीआई कोतबाली बादाम सिंहयादव, सूबेदार रणबीर सिंह यादव, सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार भानूप्रदाप एवं पुलिस वार्डन के कैडेट उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!