Press "Enter" to skip to content

तेेज रफ्तार बाइक पत्थर पर चढ़ी, एक महिला की मौत, एक घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पाटखेड़ा से दो किलोमीटर दूर फोर लाइन तरफ एक बाइक पत्थर पर चढ़ गई जिस वजह से वह पलट गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई तथा एक घाायल हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
बद्री पुत्र पन्नी जाटव निवासी पाटखेड़ा थाना सुरवाया ने बताया कि वह व उसकी पत्नी कलाबाई बाइक से सुखदेव पुत्र करनसिंह जाटव के साथ जा रहे थे। तभी ग्राम पाटखेड़ा से दो किलोेमीटर दूर फोरलाइन तरफ बाइक पत्थर पर आ गई जिससे वह अनियंित्रत होकर पलट गई। घटना में कलाबाई की मौत हो गई जबकि बद्री घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!