Press "Enter" to skip to content

शासकीय आईटीआई में शिक्षाविद् के हाथों से केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस | Shivpuri News

शिवपुरी। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन सर्वपल्ली का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी क्रम को देखते हुए शासकीय आईटीआई में छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया इलैक्ट्रीशियन एनसीवीटी के प्रशिक्षण अधिकारी देवेन्द्र लोधा  सर जी के हाथों केक कटवाया और छात्रों द्वारा शिक्षक का सम्मान किया गया शासकीय आईटीआई में इलैक्ट्रीशियन एनसीवीटी के प्रशिक्षण अधिकारी देवेन्द्र लोधा ने बताया कि अज्ञानता को ज्ञान देने वाले और उसको जीवन में आगे की ओर निरंतर उन्नति के लिए मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक ही होते दूसरा माता पिता का स्वरूप माना जाता है नम्रता, शालीनता और अनुशासन सिखाने वाले शिक्षक ही होते उन्होंने कहा कि एक शिक्षक अपने जीवन में यही चाहता है कि मेरे द्वारा पढ़ाए गये छात्र छात्राएं प्रशासनिक, शैक्षणिक संस्थानों में सर्व उच्च पदों पर हो जीवन को कैसे सुंदर बनाना है और हम इससे बेहतर कैरियर कैसे बनाएं इन सभी चीज़ों का मार्गदर्शन शिक्षक ही देता है इसलिए शिक्षक को माता पिता का द्वितीय रूप माना गया है इस दौरान शिवानी सत्यार्थी, निकिता आदिवासी, अंकिता कुशवाह, फिजा खान,सोनम खान, उजाला राजपूत, नीरज जाटव, आनंद लोधी, अंकित ओझा, प्रशांत भगत, प्रमोद कुमार धाकड़, बंटी कुशवाह,आकाश मौर्य, आशुतोष जोशी, सुग्रीव अहीरवार, आदि छात्र छात्राओं ने मिलकर शिक्षक दिवस मनाया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!