Press "Enter" to skip to content

सुभाषपुरा प्रभारी राघवेंद्र यादब ने एक लाख से अधिक रुपये सहित चार जुआरियों को पकड़ा | Shivpuri News

शिवपुरी। थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. राघवेंद्र सिंह यादव को सूचना मिली कि ग्राम सेवड़ा में  कुछ लोग बाहर से आकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, वहां पहुंचकर पाया कि मोहनलाल धाकड़ के घर के बाहर चबूतरे पर चार लोग बल्व के उजाले में हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें चारों तरफ से घेराबंदी करके पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम मोहनलाल धाकड़ पुत्र बादाम धाकड़ उम्र 49 साल निवासी ग्राम सेवड़ा, मोनू उर्फ माखन पुत्र मांगीलाल धाकड़ उम्र 27 साल निवासी रातीकिरार थाना सिरसौद, मनोज पुत्र हेतराम बाथम उम्र 26 साल निवासी मुड़खेड़ा एवं गोलू पुत्र श्याम शर्मा उम्र 25 साल निवासी कांकर थाना सतनवाड़ा का होना बताया, जिनके कब्जे से 107310 रुपए की नगदी एवं दो की गड्डियां जप्त कर चारों आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. राघवेंद्र सिंह यादव,सउनि. आशीष खन्ना प्रआर. भुल्लन सिंह, आरक्षक आशीष शर्मा, प्रदीप गुर्जर,हरि सिंह, रणवीर शर्मा,पदमचंद मांझी एवं सोनू गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!