Press "Enter" to skip to content

लोकतंत्र की रक्षा करेंगी महिलाए: कु.शिवानी राठौर / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछड़ा वर्ग महिला जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कु.शिवानी राठौर (पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवपुरी) ने बताया कि पिछड़ा वर्ग की जागरूक महिलाएं कांग्रेस पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाकर लोकतंत्र की रक्षा करना चाहती हैं। इसलिए विभिन्न पदों पर साथी महिलाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है, जिससे कि वह संगठन को मजबूत कर सकें। विभिन्न पदों पर की गई नियुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शिवानी राठौर ने बताया कि वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हसीना बेगम, जिला उपाध्यक्ष सरोज झा शाहीन कुरेशी, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री आरती कुशवाह, श्यामो राठौर, सफिया बेगम,रानी गुर्जर,पिछड़ा वर्ग जिला सचिव कु.सना खान,कु. रुबी धाकड़, नीतू लोधी, सौम्या राठौर, पिछड़ा वर्ग जिला सह सचिव पवन सेन, कु.अवस्था लोधी, कु.लक्ष्मी धाकड़, शपीना बानो, पिछड़ा वर्ग संगठन मंत्री इंदिरा आदिवासी,कु.अभिलाषा पाल, सायरा बानो, मीना रजक,पिछड़ा वर्ग जिला आईटी सेल प्रभारी सन्नो खान, पिछड़ा वर्ग ग्रामीण अध्यक्ष शशि राठौर पिछड़ा वर्ग ग्रामीण उपाध्यक्ष शबाना बानो। इन सभी पिछड़ा वर्ग महिला की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जी तथा कांग्रेस की विचारधारा से अपनी सहमति दर्शाई है तथा पूर्ण समर्पण भाव से कांग्रेस पार्टी के साथ कार्य करने के लिए सहमत हैं।कु. शिवानी राठौर द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए साथी पिछड़ा वर्ग महिला सदस्यों को श्री केपी सिंह (कक्काजू)एवं पं.श्रीप्रकाश शर्मा जिलाअध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, जिला प्रवक्ता विजय चौकसे एवं कार्यालय सचिव चंद्रकांत मामा सहित कॉंग्रेस के वरिष्ट नेता गणेश गौतम,गणेशीलाल जैन,राजेन्द्र गर्ग, वासित अली,राजेश बिहारी पाठक,अजीत भदौरिया,सरबन धाकड़ सहित समस्त कांग्रेस परिवार ने नए पदाधिकारियों  को शुभकामनाएं दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!