Press "Enter" to skip to content

पौधारोपण कर दी पत्रकार प्रमोद को श्रद्धांजलि / Shivpuri News

-हर साल किया जाएगा प्रमोद की याद में वृक्षारोपण
शिवपुरी/

रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई,
जैसे तुम गए ऐसे जाता नहीं कोई

निदा
फाजली की ये पंक्तियां कहते हुए पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार प्रमोद रावत
को याद किया। बीेते 3 दिसम्बर को शहर के युवा पत्रकार प्रमोद रावत का एक
सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था, पत्रकार प्रमोद रावत का निधन शिवपुरी
पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रमोद को श्रद्धांजलि देने के लिये
शिवपुरी के तात्या टोपे पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
जिसमें शहर के पत्रकारों ने प्रमोद रावत को श्रद्धांजलि दी व प्रमोद की
स्मृति का चिरस्थायी बनाने के लिए एक बरगद का पौधा लगाया। इस दौरान
पत्रकारांे ने बताया कि प्रमोद की याद में प्रत्येक वर्ष पौधरोपण किया
जाएगा। इस दौरान सभी पत्रकारों ने प्रमोद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर
प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल, ध्रुव शर्मा,
नरेन्द्र शर्मा, राजू यादव, जकी खान, राजवर्धन सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव,
सुनील रजक, पवन शर्मा, लालू केबी शर्मा, ब्रृजेश गुप्ता, उत्कृष भार्गव,
अनिल ओझा, मोेंटू तोमर, लक्ष्मण रावत, सत्यनारायण गुप्ता, संतकुमार रावत,
घनश्याम रावत, राॅकी, नेपाल सिंह बघेल आदि उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!