
शिवपुरी। 35 एमपी बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल एसके सिसौदिया के मार्गदर्शन में चल रहे दस दिवसीय शिविर के दौरान एनसीसी कैडेट्स को तीन टुकडियों में बांटा गया। एक टुकडी ने शिवपुरी शहर की सड़कों पर विश्व पर्यावारण दिवस के अवसर पर पर्यावरण बचाव साइकिल रैली निकालकर शहर की जनता को यह संदेश दिया कि यदि हम अपनी सुख सुविधाओं की खातिर प्राकृतिक धरोहरों के साथ इसी अनुपात में खिलवाड़ करते रहे तो मानव जीवन भी इस पृथ्वी पर अधिक लम्बा नहीं है। इसी क्रम में दूसरी टुकडी के द्वारा जाधव सागर में चल रहे गहरीकरण के कार्य में जल जीवों के हितार्थ अपना अमूल्य योगदान दिया। वहाँ उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा इनके श्रमदान की सराहना की गई। गौरतलव है कि साइकिल रैली का नेतृत्व स्वयं कैम्प कमांडेन्ट कर्नल सिसौदिया ने किया तथा मनोज भिरौरिया एवं सेकण्ड अधिकारी वाईके शर्मा भी रैली में साथ -साथ चले। बौद्विक कार्यक्रम के अन्र्तगत खेलों के महत्व विषय पर व्याख्यान रखा गया जिसमें लेप्टि. डॉ गुलाब सिंह जाटव ने बताया कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है साथ -साथ चरित्र निर्माण, समाज निर्माण तथा राष्ट निर्माण में अहम भूमिका निभाते है। इस अवसर पर डिप्टी कैम्प कमांडेन्ट लेफ्टि. कर्नल प्रेमचन्द्र, सेकण्ड अधिकारी आर एन कोली, थर्ड अधिकारी दिनेश कुमार प्रजापति एवं असलन बेगमिर्जा उपस्थित थे। कैम्प बन्दोवस्ती की कार्यवाही सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह सूबेदार हरजीत सिहं एवं सूबेदार मलकीत सिंह एवं अनकी टीम द्वारा की गई, जो सराहनीय थी।




