Press "Enter" to skip to content

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस | Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ! इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.महेंद्र कुमार ,प्रो. पवन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. जी.पी. शर्मा, डॉ रामजी दास राठौर,प्रो. केदार श्रीवास, बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र छात्राएं एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे!
इस कार्यक्रम के आयोजन में विवेक धाकड़, रत्नेश जैमिनी, विशाल अरोरा, पीयूष शर्मा, अमन चौहान ,योगेश पाराशर, राज सिंह जादौन, नेहा यादव, सुरभि कुशवाह, स्नेहा गुप्ता हिमाद्री मौर्य एवं सत्येंद्र का विशेष योगदान रहा!
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो.महेंद्र कुमार ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आप प्रतिदिन महाविद्यालय में आते रहें तथा हमेशा अपने शिक्षकों को सम्मान करें! आप नियमित रूप से अध्ययन करेंगे करेंगे तो आप अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सकेंगे! प्रो. पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया  कि विद्यार्थी जीवन अनुशासन का जीवन होता है ! हम सबको अनुशासन का पालन करना चाहिए तथा महाविद्यालय की जितनी व्यवस्थाएं छात्रों को उपलब्ध कराई जाती हैं उन सभी का नियमानुसार उपयोग करने के लिए हमें महाविद्यालय में लगातार आते रहना चाहिए! छात्र-छात्राओं की ओर से अवस्था लोधी ने कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए! विवेक धाकड़ एवं हिमाद्री मौर्य ने मंच संचालन किया ! इस अवसर पर डॉ रामजी दास राठौर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है! इस दिवस पर हम सब को यह संकल्प लेना चाहिए कि हमारा शिक्षक और छात्र का रिश्ता हमेशा अटूट बना रहे! हम प्रतिदिन महाविद्यालय में अध्ययन करने के लिए आते रहे जिससे कि हमारे सम्मानित शिक्षक हमें विद्या दान देकर हमारे बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें! विद्यार्थियों  *” आप हमें समय दो,हम आपके बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे!”* यदि आपने महाविद्यालय को अपना पर्याप्त समय दिया तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आप इस महाविद्यालय से जब अपने अध्ययन को पूर्ण करके निकलेंगे तो आपके पास एक सुनहरा भविष्य होगा !अभी आपका समय विद्या धन द्वारा अपना बेहतर भविष्य बनाने का है! इसलिए आप सभी अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहे! विद्यार्थी जीवन में जो विद्यार्थी अनुशासन में रहकर समयानुसार अपना सभी कार्य करते हैं वह आगे जाकर अपने आप ही अच्छे पदों पर आसीन होते हैं!

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!