Press "Enter" to skip to content

इमरती देवी को ’आयटम’ कहने के विरोध में भाजपा ने दिया धरना, कहा- कमलनाथ को शर्म आनी चाहिए / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में नेतागण अपनी चुनावी सभा में मर्यादा भूलते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी इमरती देवी को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आइटम कहा तो अजय सिंह ने जलेबी बोल दिया। इन बयानों के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। सोमवार को शिवपुरी में बीजेपी इमरती देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोेध में माधव चौक पर भाजपा ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे के लिए मौन धरना दिया। 
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम वाले के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि सिर्फ इमरती देवी का अपमान नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की बेटी का अपमान है, बहनों का अपमान है, धरती का अपमान हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को क्या हो गया है। कमलनाथ मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्षों तक जिस बेटी ने कांग्रेस की सेवा की उसके विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या गरीब बेटी का अपमान किया जाएगा। क्या बहन-बेटियों का कोई सम्मान नहीं है। क्या उनके सम्मान को पैरों तले कुचला जाएगा।
धरने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के साथ राघवेंद्र गौतम, नरेंद्र बिरथरे, सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार खटीक, हरिओम राठौर, विपुल जैमिनी, गगन खटीक, गुर्राज शर्मा, राजीव जैन, लव अग्रवाल, विजय शर्मा, घनश्याम शर्मा, जुगनू मित्तल, केपी परमार, श्याम परिहार, हिमांषु अग्रवाल, अमित भार्गव सहित 2 दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!