Press "Enter" to skip to content

नौहरीखुर्द में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी-कलेक्टर अक्षय कुमार के निर्देशन में शनिवार को तहसीलदार बी.एम.कुशवाह द्वारा ग्राम नोहरीखुर्द में स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 494 से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। इस मौके पर नगर पालिका अधिकारी,नगर निरीक्षक कोतवाली बादाम सिंह यादव आदि उपस्थित थे। ग्राम नोहरीखुर्द में मेडीकल कालेज के पीछे सरकारी भूमि सर्वे क्रमांक 494 पर पुजारी द्वारा अवैध कब्जा करके आश्रम, झोपड़ी, पक्की दीवारों को बनाकर कब्जा किया गया था। तहसीलदार शिवपुरी ने बताया कि टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तत्काल कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!