Press "Enter" to skip to content

किसान जैविक खेती को अपनाकर खेती से अच्छा लाभ कमा सकते हैं : मंत्री कुशवाह / Shivpuri News

उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने किया शिवपुरी के ग्रामों का भ्रमण, किसानों से की चर्चा


शिवपुरी।
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-
संस्करण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह रविवार को शिवपुरी भ्रमण पर आये। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम निवोदा का निरीक्षण किया। ग्राम के किसानों से चर्चा की। बैगन, शिमला मिर्च, टमाटर की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से जैविक खेती के संबंध में चर्चा की और कहा कि किसान जैविक खेती को अपनाकर खेती से अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत हर जिले में से उत्पाद का चयन किया जाना हैं। शिवपुरी में टमाटर की फसल अच्छी होती है। इसलिए शिवपुरी जिले का चयन किया गया है। आगामी माह में शासन द्वारा यूनिट लगाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर अभियान चलाकर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाये। जिससे किसान सभी बारीकियों को समझें और खेती से लाभ कमा सकें। जिला स्तर पर कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएं जिससे किसान की फसल खराब ना हो। लंबे समय तक उत्पादों को सुरक्षित रखा जा सके।
उद्यानिकी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि किसानों को खेती का अच्छा लाभ मिले इसलिए किसानों को नई तकनीक के बारे में बताएं। किसानों का एक समूह बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि किसानों को सोलर प्लांट के लिए प्रेरित करें। इसमें किसानों को सब्सिडी भी दी जाएगी जिससे किसान किसी पर आश्रित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसान की आय बढ़ेगी तो पारिवारिक स्तर भी बढ़ेगा। किसानों के बच्चों के लिए भी बेहतर अवसर होंगे। उन्होंने आवारा पशुओं की जानकारी ली और कहा कि पशुओं के लिए तार फेंसिंग की जाए जिससे छोटे किसानों की फसल खराब ना हो। इसमें किसानों को सब्सिडी दी जाएगी। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री राजपूत भी उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!