
शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज आदिवासी बस्ती में जाकर महिलाओं को संबोधित करते हुए कु. शिवानी राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने बताया कि समाज की समस्त बेटियों को सभी परिवारों के द्वारा
शिक्षा का अध्ययन कराया जाना चाहिए। पढ़ी-लिखी शिक्षित योग्य बेटियां अपने स्वयं का रोजगार संभालते हुए समाज को गौरवान्वित करती हैं।एक पढ़ी-लिखी महिला दो परिवारों को शिक्षित बनाती है।
शिक्षा बेहतर होने के कारण उसका कार्य करने का तरीका बेहतर से बेहतर होता है।परिणाम स्वरूप परिवार समाज में उस महिला का सम्मान बढ़ता है। सभी महिलाओं को स्वयं को शिक्षा के साथ जोड़ना चाहिए तथा अपनी बेटियों को अनिवार्य रूप से साक्षर करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण सामान्य शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी प्रदान कराई जानी चाहिए। वर्तमान में भी महिलाओं के द्वारा शिक्षा के दम पर सभी क्षेत्रों में परचम लहराया जा रहा है यह परचम हमेशा लहराता रहे उसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत अनिवार्य है। आज का युग कंप्यूटर का युग है महिलाओं को कंप्यूटर एवं टेक्नोलॉजी के साथ भी कदम से कदम मिलाकर उच्च शिक्षा को भी ग्रहण करना चाहिए जिससे कि वह अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस के साथ अन्य युवा साथी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।




