Press "Enter" to skip to content

चुनाब में ब्यबस्था हेतु मोबाइल बाहनों को पुलिस परेड़ ग्राउंड से किया रवाना | SHIVPURI NEWS

चुनाव व्यवस्था हेतू सेक्टर मोबाईल वाहनों को पुलिस परेड ग्राउण्ड से किया रवाना

शिवपुरी। आज दिनांक 09.05.19 को पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी से चुनाव पर्यवेक्षक श्री शशिधर मण्डल ,कलेटर शिवपुरी श्रीमती अनुग्रह पी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए जिले के पाॅचों विधानसभाओं के 1477 मतदान केन्द्रों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु 171 सेक्टर पुलिस मोबाईलों एवं 171 सेक्टर मजिस्ट्रेट मोबाईलों को रवाना किया गया।

चुनाव पर्यवेक्षक ,कलेटर शिवपुरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस सेक्टर मोबाईल प्रभारियों को, क्या करना है क्या नहीं करना है जैसे आचार संहिता के नियमों के पालन में आवश्यक दिशा निर्देश देकर दिनांक 12.05.19 को मतदान सम्पन्न होने से लेकर ईव्हीएम मशीन जमा होने तक लगातार 72 घण्टे से अधिक समय के लिए संबंधित पाॅचों विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था में रवाना किया गया।

प्रत्येक पुलिस सेक्टर मोबाईल में एक सहायक उपनिरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सेक्टर मोबाईल का प्रभारी बनाया गया जिसमें आवश्यक बल तैनात किया गया है तथा प्रत्येक सेक्टर मोबाईल पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस कण्ट्रोल रूम के लगातार सम्पर्क में रहेंगी तथा किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था जैसी स्थिति निर्मित होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी को अवगत कराया जायेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!