Press "Enter" to skip to content

अपने घर जा रहे प्रमोद साहू से हवाईपट्टी के पास हुई लूट / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत हवाईपट्टी के पास बामौरकला के युवक से लूट का मामला सामने आया है। लूट करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद पुत्र ग्याप्रसाद साहू (46) निवासी बामौरकला 30 अक्टूबर को शाम के समय अपने घर लौट रहे थे तभी दो बदमाश आए जिनके मुंह ढके हुए थे, रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर आरोपितों ने डरा-धमकाकर प्रमोद साहू के पास रखी 20 हजार रुपए की नकदी लूटकर भाग गए। घटना के बाद प्रमोद साहू थाने आए और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!