एसपी ने 2 निरीक्षकों व 9 उपनिरीक्षकों काे किया इधर से उधर
शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल द्वारा फिर से उपनिरीक्षकों, निरीक्षकों के अस्थाई रूप से स्थानांतरण कर दिया है। जिसके तहत करेरा टीआई मनीष शर्मा को पुलिस लाईन व फिजीकल थाना प्रभारी अमित भदौरिया को करैरा थाने का चार्ज सौंपा है। वहीं उपनिरीक्षक रामकुमार गौतम थाना प्रभारी अमोला से पुलिस लाइन, रविंद्रसिंह सिकरवार को थाना प्रभारी अमोला, सिद्धार्थ गौतम को चौकी सुनारी से पुलिस लाइन, रूपेश शर्मा को चौकी प्रभारी सुनारी, कैलाश नारायण शर्मा को थाना प्रभारी तेंदुआ से पुलिस लाइन, अंशुल गुप्ता को थ्ज्ञाना करैरा से तेंदुआ, गब्बरसिंह को थाना प्रभारी इंदार से थाना प्रभारी नरवर, उपेंद्र दुबे को थाना प्रभारी नरवर से थाना प्रभारी इंदार व रामराजा तिवारी को थाना कोतवाली से थाना करैरा भेजा है।






Be First to Comment