
शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर बच्चों एवं महिलाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से भाजपा अनु. जाति महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शकुंतला पिप्पल ने श्यामपुरा की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. पिप्पल ने छोटे बच्चों ने नवीन वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं बच्चों को डॉ. पिप्पल ने पर्यावरण के प्रति जानकारी देते बताया कि यदि हमें स्वस्थ जीवनयापन करना है तो पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखना होगा। डॉ. पिप्पल ने बताया कि पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखने के लिए जरुरी है अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए जाए, वायु प्रदूषण को कम किया जाए एवं जल का दुरुपयोग होने से रोका जाए, ताकि हमें स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।






Be First to Comment