Press "Enter" to skip to content

हौती में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, नहीं आता था तैरना | Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया में सुखदेव सरदार की हौदी में नहाने गए एक 22 वर्षीय  युवक सतनाम सिंह उर्फ सता पुत्र मंजीत सिंह सिक्ख की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक को तैरना नहीं आता था और उसने सोचा कि हौदी में पानी कम है जिस कारण वह हौदी में उतर गया, लेकिन हौदी की गहराई अधिक होने के कारण सतनाम उसमें डूब गया। घटना कल सोमवार की सुबह 6:30 बजे की है जिसकी जानकारी दोपहर में मृतक के परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया जहां पुलिस ने मृत युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और पीएम के लिए भिजवाया। जहां पीएम के बाद म़ृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार सुखदेव सरदार का मकान गांव में बन रहा था जिसके लिए सुखदेव ने हौदी खुदवाई थी जिसमें पानी भरकर वह मकान की तराई एवं अन्य काम करता था। कल सुबह 6:30 बजे सतनाम हौदी पर नहाने  चला गया। जहां सतनाम को हौदी की गहराई का अंदाजा नहीं था और उसने सोचा कि हौदी में पानी कम है जिससे वह हौदी में उतर गया, लेकिन हौदी में गहराई अधिक थी और उसे तैरना भी नहीं आता था जिस कारण वह पानी में डूब गया। तभी मृतक के भाई की पत्नि ने आकर परिजनों को बताया कि सतनाम पानी में डूब गया है। मौके पर परिजन पहुंचे तो सतनाम नहीं मिला तभी दारासिंह सरदार एवं चाचा मुसलमान निवासी शिवपुरी हौदी के अंदर उतरे तो जहां दोनों ने सतनाम की  तलाश शुरू की और पानी के अंदर सतनाम की लाश उन्हें मिल गई जिसे बाहर निकाला गया। वहीं डायल 100 को भी सूचना दे  दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। परिजनों को विश्वास  नहीं हुआ कि सतनाम की मौत हो गई जिस  कारण परिजन उसे लेकर सिद्धीविनायक अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। 
सगाई के बाद शादी की तारीख होनी थी तय
मृतक के पिता रामनरेश सिंह उर्फ हीरा पुत्र गुरदयाल सिंह सिक्ख ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पुत्र सतनाम सिंह की सगाई अभी कुछ दिन पहले ही हुई थी और वह सगाई से काफी खुश था। वहीं परिवार में भी सभी लोग खुश थे। उसकी शादी की तारीख भी तय होने वाली थी, लेकिन कल हुए हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है और उनके खुशहाल जीवन पर ग्रहण लग गया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!