
शिवपुरी-प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनर्स को दिनाँक 1/1/18 एवं 1/7/18 का बकाया महँगाई भत्ते की किश्त की राशि देने बाबत 16/4/19 को जारी किये गये आदेश के क्रम में सम्बब्धित पेंशनर्स के बैंक खाते में राशि जमा हो जाने से जिले के पेंशनर्सों में हर्ष व्याप्त है। पेंशनर्स एसोसियेशन जिला शिवपुरी के अध्यक्ष अशोक सक्सेना के अनुसार 1/1/18से 2 प्रतिशत एवं 1/7/18 से 2प्रतिशत तथा 1/1/19से 3प्रतिशत इस प्रकार कुल 7प्रतिशत महँगाई भत्ता केंद्रीय पेंशनर्स से म.प्र.के पेंशनर्स को कम मिल रहा था जिसमे से 4प्रतिशत मिल जाने से राहत मिली है जिसका आदेश 28/4/19 को आहूत बैठक में मिला है। इस महंगाई भत्ते को प्राप्त करने पर पेंशनर्सों में खुशी लहर व्याप्त है। इस बैठक मे जिनेन्द्र श्रीमाल, हरिश्चंद्र भार्गव, बृजवल्लभ श्रीवास्तव, भोलाराम रघुवंशी, अनिल व्याग्र, सुरेन्द्र गौड़, आर.एस.छोकर, एम.एस.करारे, राजकुमार बंसल, शिखरचंद कोचेटा, एस.एस.जाट, डॉ.ओ.पी.एस.रघुवंशी व शिवचरण करारे आदि मौजूद थे।






Be First to Comment