Press "Enter" to skip to content

खेल शिक्षकों ने दिया ज्ञापन, बोले रिक्त पड़े पदों पर जल्द करो भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। 15 साल से खेल शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। आखिर हमें कब भर्ती का अवसर मिलेगा। पहले भी हम सब लोगों ने मिलकर प्रशासन को ज्ञापन देकर अपनी मांगें रखी थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ऐसे में यदि हमारी जल्द सुनवाई सरकार ने नहीं की तो फिर खेल शिक्षकों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह बात मप्र शासन के नाम सौंपे ज्ञापन में खेल शिक्षकों ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष खेल शिक्षकों को डिप्लोमा, डिग्री कोर्स करवाए जा रहे हैं और इसके लिए बड़े बड़े कालेज संचालित हैं। मगर खेल शिक्षा अनिवार्य होने के बावजूद प्रदेश में 15 साल से खेल शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। इस कारण खेल डिप्लोमाधारी युवाओं में रोष की स्थिति बनी हुई है। खेल एवं शारीरिक शिक्षक संघ के बैनर तले कई बार युवाओं ने आवेदन दिए आखिर हमारी सुनवाई कब होगी। ज्ञापन सौंपकर जल्द खेल शिक्षकों की भर्ती कराए जाने की मांग की गई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, संस्कार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश गौड़ प्रदेश सचिव, अजय श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, जयेश भार्गव, वैभव पाण्डे, अभिषेक पाल, बुंदेल सिंह, राजेन्द्र गहलोत, विवेक भार्गव, रोहित पाठक, पवन पाराशर, अनिल पचैरी, उबेर, आदिल, मोइन खान विवेक उपाध्यक्ष मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!