Press "Enter" to skip to content

दहेज के लिए किया पत्नी को परेशान, पति, सास, ससुर, देवर पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना में एक महिला ने दहेज एक्ट का केस दर्ज करवाया है। महिला ने अपने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
भावना गुप्ता पुत्री कैलाश नारायण गुप्ता निवासी पुराने पावर हाउस के सामने करैरा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी रामनरेश अमर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला लेकिन उसके बाद दहेज के लिए परेशान किए जाने जाने लगा। भावना ने मामले की जानकारी पिता को दी जिस पर पिता ने आकर पति व अन्य परिजनों को समझाया लेकिन इसके बाद वह महिला को दहेज के लिए पेरशान करने लगे और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पिता के यहां पहुंची और थाने पहुंचकर पति रामनरेश अमर, ससुर हरीमोहन अमर, सास गीता अमर, देवर कौशल अमर निवासी सीता सेंट्रल स्कूल के पीछे पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!