Press "Enter" to skip to content

ओवरलोड: ओवरलोड सवारियों से भरी तीन बस सहित दो ऑटो पर कार्यवाही | Shivpuri News

शिवपुरी। हमेशा चर्चायों में रही बस एवं ऑटो ओवरलोड से थमने का नाम नही ले रही हैं। ओवरलोड सवारी भरकर बस एवं ऑटो बालें लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। अंदर तक तो ठीक हैं बाहनों की छत पर भी सवारियां सफर कर रही हैं। इसी के चलते आज यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने ओवरलोड बाहनों पर ओवरलोड की कार्यवाही की हैं। जिसमे तीन बसें एवं दो ऑटो हैं। बसों में क्षत्रीय बंधु बस को ग्वालियर बायपास से , प्रियंका एवं सिद्धेश्वर बस को रेल की पटरी के पास से पकड़ा हैं। जबकि एक ऑटो को पोहरी चौराहा ओर एक ऑटो को ग्वालियर नाका स पकड़ा हैं। सभी बाहनों पर ओवरलोड कार्यवाही करके आरटीओ भेजेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!