Press "Enter" to skip to content

स्वास्थ्य कार्यकर्ता कल्पना को कंपाउंडर कर रहा परेशान, कलेक्टर से मांगी इच्छामृत्यु / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब कपाउंडर राकेश डागौर मुझे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। मुझे काम नहीं करने देता है। मुझे पिटवाने की धमकी देता है। या तो आप मुझे इंसाफ दिलाएं या फिर इच्छामृत्यु की अनुमति दें। गुरुवार को आयुर्वेद जिला चिकित्सालय में आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता कल्पना शर्मा ने कंपाउंडर राकेश डागौर पर यह गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

कल्पना राठौर ने बताया कि पिछले कई महीनों से राकेश डागौर परेशान कर रहा है। सप्ताह में मेरी तीन दिन ड्यूटी आयुष विंग में लगाई गई है। यहां पर राकेश डागौर काम नहीं करने देता है। वह मुझसे बदतमीजी करता है। मुझे परेशान करने का कोई न कोई बहाना ढूंढता है। कहता है कि मैं यहां का प्रभारी हूं। इस पर उससे कई बार कहा कि आप प्रभारी हैं तो अपना काम करें और मुझे अपना करने दें॥ वह दूसरी महिलाकर्मियों से पिटवाने की धमकी भी देता है। कई बार आयुष विभाग के अधिकारियों को मौखिक रूप से लेकर लिखित तक में शिकायत की है। हालांकि कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ेटे की किडनी खराब, डायलिसिस कराने में डालता है बाधा

कल्पना ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसका एक बेटा है और उसकी किडनी खराब है। इस कारण उसे डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल लेकर आना पड़ता है। मेरे घर में कोई और नहीं है। इसलिए मुझे ही आना पड़ता है। राकेश डागौर को इस बात से भी परेशानी है, वह इसे लेकर भी परेशान करता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!