कोलारस के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मतदान केन्द्रों एवं एसएसटी दलों का किया निरीक्षण
शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने आज कोलारस अनुभाग के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मतदान केन्द्रों, एसएसटी दलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए बरनेवल मतदान केन्द्रों के मतदाताओं से चर्चा की।
कलेक्टर ने ग्राम एडवारा में बनरेवल मतदान केन्द्र के मतदाताओं से चर्चा कर उन्हें स्वयं एवं निर्भिक होकर अपने मताधिकार उपयोग करने की बात कही। कलेक्टर ने खतौरा में एसएसटी दल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम विनेगा में उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को प्रदाय की जाने वाली खाद्य सामग्री के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। श्रीमती अनुग्रहा पी ने ग्राम बेहटा, पड़ोरा में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीदी हेतु सायलो बैग की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उसे अविलम्ब शुरू करने के निर्देश दिए। जिससे किसान अपनी गेहूं की उपज सायलो बैग पर आकर बेच सके। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आशीष तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारगण साथ थे।



