Press "Enter" to skip to content

शहीदों का शहादत का दिन है कारगिल विजय दिवस : डीआईजी शाह | Shivpuri News

सिग्रल टे्रनिंग स्कूल भातिसीपु बल ने मनाया गया कारगिल विजय दिवस
शिवपुरी- कारगिल विजय दिवस शहीदों की शहादत का दिन है इस दिन को सार्थक बनाने के लिए बच्चों को देश और देशभक्ति के लिए प्रेरित करने हेतु आईटीबीपी संस्थान द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों के लिए चित्रकला, दौड़, जागरूकता और स्कूली बच्चों को शहीदों के बारे में जानकारी देकर उन्हें ऊर्जावान बनाने जैसे अनेकों कार्य किए गए ताकि यह बच्चे भी आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सकें और भारतीय झण्डे को सदैव ऊंचा रखें। कारगिल विजय दिवस के दौरान मनाए गए सेवा सप्ताह के समापन दिवस पर डीआईजी आर के शाह ने अपने संदेश में यह बात कही। यह पूरा कारगिल विजय दिवस सप्ताह डीआईजी आर.के.शाह के निर्देशन में मनाया गया जो 20 से 27 जुलाई तक चला। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर बल के अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों ने अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए। 20 जुलाई को कै.वेंगदेशन उससेनानी द्वारा शासकीय एक्सीलेंस स्कूल एवं मॉर्डन स्कूल ठकुरपुरा शिवपुरी में छात्र-छात्राओं   को कारगिल युद्ध के इतिहास के बारे में जानकारी दी व देशभक्ति से ओतप्रोत व्याख्यान दिया तथा कारगिल युद्ध से संबंधित 3 कॉमेन्ट्री फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म देखकर छात्र-छात्राऐं अत्यन्त प्रभावित हुए तथा उनके मन में देश के सैनिकों के प्रति सम्मान बढ़ा। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षक/शिक्षिकाऐं मौजूद रहीं। इसी क्रम में 22 जुलाई को कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में 5 किमी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 50 बल कर्मियों ने भाग लिया। दौड़ का प्रारंभ आईटीबीपी कैम्पस से हुआ तथा एबी रोड़, झांसी तिराहा, गुरूद्धारा चौक, पोलोग्राउण्ड, नया बस स्टैण्ड, सर्कुलर रोड़ होते हुए यह दौड़ वापिस कैम्पस में समाप्त हुई। इसी दिन केन्द्रीय विद्यालय शिवपुरी में भी उपसेनानी श्री वेंगादेशन द्वारा प्राचार्य एस.के.शर्मा के साथ व्याख्यान एवं फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही 23 से 25 तक चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। इनमें कक्षा 1 से 5 तक में कु.निहारिका नरवरिया ने प्रथम, प्रवीण धाकड़ ने द्वितीय एवं कुं.समीक्षा धाकड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 तक के वर्ग में प्रथम स्थान अनन्या गुप्ता, द्वितीय स्थान पवन जालौन, तृतीय स्थान जैरोज सिंह तोमर ने प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12वीं वर्ग में कुं.जय शिक्षा पंत ने प्रथम, कुं.मुस्कान बानो ने द्वितीय एवं ध्रुव नामदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सप्ताह के तहत 26-27 जुलाई को शिवपुरी शहर एवं इसके निकटवर्ती स्थानों पर शहीदों के परिवारों से मिलने एवं उनकी समस्याऐं जानने हेतु उनके पास जाकर उनका हालचाल जाना। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!