
शिवपुरी। दिनांक 09.01.19 को फरियादी आयुश पुत्र सतीश शर्मा निवासी करैरा द्वारा थाना करैरा आकर सूचना दी कि दो अज्ञात आरोपियों मेरी जेब से मेरा पेनासोनिक कम्पनी का मोबाईल छीन कर ले गये फरियादी की सूचना पर से थाना करैरा में अपराध कायम कर विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपियों एवं लूटे गये मोबाईल की तलाश शुरू की गई।
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी करैरा निरी. राकेश शर्मा को सूचना प्राप्त हुई उक्त घटना को आरोपी सिलानगर तिराहे के पास खड़ा हैं और कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है थाना प्रभारी करैरा द्वारा सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिह कंवर को कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा राकेश शर्मा के नेत्रत्व में पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची जहाँ पुलिस को देखकर एक लड़का भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक पुत्र प्रदीप शर्मा उम्र 20 साल निवासी अमायन जिला भिण्ड का होना बताया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया बाद आरोपी दीपक से लूटा हुआ मोबाईल बरामद कर उसे माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी करैरा निरी. राकेश शर्मा, प्रआर. साजिद खान , आर. प्रहलाद, आर. मोहन एवं आर सोनू की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment