िशवपुरी। करैरा के ग्राम भगरा-साजौर के सचिव द्वारा मनमानी की जा रही है ।यहां रहने वाले ग्रामीणों को सचिव द्वारा किसी भी प्रकार का लाभ नहीं दिलाया गया है वहीं लाभ दिलाने के एवज में उनसे रुपयों की मांग की जाती है। मामले को लेकर ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और सांसद केपी यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सचिव के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
ग्राम बगरा-साजौरा के विशाखा लोधी, गणेश, लखन जाटव, रामकुमार, रामकली, बाल किशन, रामसखी जाटव, ममता जाटव, प्रभाव जाटव, बृजभान, कृष्णपाल, रामसिंह आदिवासी, सवाई लाल एवं अन्य ने बताया कि हमारे यहां सचिव पद पर हरिशंकर परिहार पदस्थ हैं। सचिव द्वारा आज तक हमें किसी भी योजना का लाभ नहीं दिलाया गया है। हमें ना तो शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन मिलता है और कुछ दिलाने के नाम पर 1500 से ₹2000 की मांग की जाती है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना की कुटी दिलवाने के लिए 10 से ₹20000 लिए जाते हैं। सचिन ने गरीब लोगों के राशन कार्ड अपने पास रख ली है जो अभी तक उसने वापस नहीं किए। वहीं जब ग्राम के महिलाएं व गरीब लोग बीपीएल व अंत्योदय कार्ड बनवाने जाते हैं तो उनको परेशान किया जाता है इतना ही नहीं लोगों को वृद्धावस्था पेंशन विकलांग पेंशन का भी लाभ नहीं दिलवाया जा रहा है। ग्रामीण सचिव के चक्कर लगा लगा कर परेशान हैं लेकिन सचिव द्वारा उनके कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।







Be First to Comment