Press "Enter" to skip to content

सिकंदरा बैरियर से धान से भरा ट्रक जब्त / Shivpuri News

 िशवपुरी। धान की उपज को लेकर कलेक्टर से मिले कार्रवाई के निर्देश के बाद करैरा एसडीएम राजन बी नाडिया ने रविवार रात 9.30 बजे सिकंदरा बैरियर पर धान से भरे ट्रक को जब्त किया ।जिसमें 615 बोरी धान की बताई जाती हैं। बिल्टी के अनुसार इसकी कीमत ₹4 लाख 89 हज़ार 915 है । एसडीएम राजन बी नाडिया ने बताया कि उन्हें सिकंदरा बैरियर से सूचना मिली कि यहां से ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 9173 का चालक संतोष रजक निवासी ककरौआ, बाराबंकी से चलकर डबरा की ओर धान लेकर जा रहा है।

जबकि बाराबंकी से सीधे झांसी के रास्ते डबरा पहुंच सकता था। चालक ने बिल्टी और कागज दिखाकर बताया कि वह ट्रक को डबरा लेकर जा रहा है। जिसे सत्यनारायण एंड संस डबरा जिला ग्वालियर के लिए बिल्टी अनुसार ले जाना है । जय मां ट्रेडर्स फर्म बाराबंकी से ट्रक रवाना हुआ था। इस कार्रवाई में तहसीलदार राजेंद्र जाटव, आर आई विनोद,फूड ऑफिसर लवेश माझी सहित पटवारी और अन्य शामिल थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!