
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में मशाल जुलूस निकाल कर के अपना विरोध प्रदर्शित किया यह मशाल जुलूस नगर में एचडीएफसी बैंक से होते हुए माधव चौक चौराहा कोर्ट रोड से अस्पताल होते हुए तात्या टोपे गुरुद्वारा चौक से वापस माधव चौक चौराहे पर समाप्त किया इस विरोध का मुख्य उद्देश्य कांग्रेसी सरकार द्वारा लगातार जनता के साथ छलावा बिजली कटौती भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन लाभकारी योजनाओं को लगातार बंद करते जाना जनता के साथ धोखा है और ऐसी सरकार से अब मध्य प्रदेश की जनता त्रस्त चुकी है और इस सरकार को अब जनता अत्यधिक बर्दाश्त नहीं करेगी ऐसा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मुकेश सिंह चौहान द्वारा बताया गया इस मशाल जुलूस में सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता और भाजपा जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्य वर्धन शर्मा पूर्व राज्य मंत्री राजू बाथम जिला उपाध्यक्ष भाजपा हेमंत ओझा जिला महामंत्री युवा मोर्चा संजय कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष डॉ सतीश भार्गव लव अग्रवाल सौरभ बिरथरे जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू अजय रघुवंशी बादाम ओझा बंटी जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा नगर महामंत्री सोनू कुशवाह उपाध्यक्ष दीपक राठौर दीपक कुशवाह सूरज मिश्रा अनुज शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Be First to Comment