Press "Enter" to skip to content

गबन:किसान बोले- न खाद लिया न बीज, बना दिया कर्जदार/ Shivpuri News

शिवपुरी। हममें से कई पर 50 बीघा जमीन मकान है। कई डॉक्टर, वकील,आयकरदाता हैं। इन सबके नाम से घपला कर 14.25 करोड रुपए राशि का गबन किया गया है।

इस पूरी प्रकिया में यदि सहकारी सोसाइटी और कोऑपरेटिव बैंक करैरा की जांच की जाए तो सारे मामले की पोल खुल सकती है। यह आरोप टीला सहकारी संस्था के अंतर्गत आने वाले टीला, बढौरा, खैराई, दबरा, निचरौली के किसानों ने की है। जिस पर कलेक्टर ने प्रथम दृष्टया यह मामला गड़बड़ी वाला माना और इसकी जांच के लिए 30 दिन का समय अधिकारियों को दिया है।

जगदीश पुत्र आशा राय टीला सहित आधा सैकड़ा से अधिक किसान मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे जहां उन्होंने शिकायती आवेदन देकर कहा कि सोसाइटी पर उनके दस्तावेज थे। इस वजह से घपला करके 14.25 करोड रुपए की राशि का गबन किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।

सहकारी संस्था और कोऑपरेटिव बैंक करैरा से यह पूरी कार्रवाई हुई है। जिसमें किसानों के ऋण माफ करने को लेकर उनके खाते से खाद के नाम पर ऋण दर्शाकर यह घपला हुआ है। जिसमें आयकर दाता और ऐसे लोग भी शामिल हैं। जिन्हें लॉन की जरूरत भी नहीं हैं। इस मामले में 50 फीसदी से अधिक केसों में गड़बड़ी निकलने की बात किसानों ने कही। इस पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सारे दस्तावेज और किसानों की बात सुनकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अफसरों से 30 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है

इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी नहीं हो सकती। किसानों के फर्जी हस्ताक्षर नहीं बनाए जा सकते। लेकिन कुछ तो गड़बड़ है। इसके लिए हमने अधिकारियों का दल बनाकर 30 दिवस में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

-अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!