शिवपुरी। आज वन विभाग के दल द्वारा अवैध उत्खनन के संबंध में कार्यवाही करते हुए मय फर्सी पत्थर के एक ट्रक वन क्षेत्र के पास से जप्त किया जो कि वन क्षेत्र अर्जुनगवां, पाटखेड़ा एवं खेरोना बीट में अवैध उत्खनन कर अवैध फर्शी पत्थर लकर उसे लीज क्षेत्र मझेरा में डंप करके ट्रक में भरकर अवैध परिवहन किया जा रहा था। कुछ दिन पहले परिक्षेत्र सहायक मोहनगढ़ आशीष समाधिया एवं बीट गार्ड पाटखेड़ा नकुल शर्मा द्वारा लिखित में वरिष्ठ को इस बारे में सूचित किया था कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन किया जा कर अवैध परिवहन कर लीज क्षेत्र में लाकर ट्रक में भरकर उसकी अवैध रॉयल्टी कटवाई जा रही है जिस पर कार्यवाही किया जाना जरूरी है। मुखविर की सूचना पर आज सुबह 6.00 बजे वन दल प्रभारी आशीष समाधिया डिप्टी रेंजर के नेतृत्व में नकुल शर्मा वनरक्षक, गिरीश नामदेव वनरक्षक, पुरषोत्तम शर्मा वनरक्षक एवं अन्य वनरक्षकों के साथ क्षेत्र में गश्त करने को निकला तब मझेरा के रास्ते वन क्षेत्र को जाने वाले रास्ते पर एक ट्रक अवैध रूप से वन क्षेत्र से लाए गए फर्शी पत्थर को भर रहा था मौके पर दल द्वारा उक्त ट्रक को जप्त कर कार्यवाही की गई। जिसे 7 बजे जप्त किया तो ट्रक मालिक द्वारा 7.30 बजे की अवैध रॉयल्टी कटवा ली।



