Press "Enter" to skip to content

राजनीति : कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक रामनिवास शिवपुरी में भाजपा के पूर्व विधायक बिरथरे के घर पहुंचे | Shivpuri News

राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू, पोहरी उपचुनाव से पहले मुलाकात को माना जा रहा है खास
शिवपुरी। विजयपुर से 5 बार विधायक रह चुके प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत शुक्रवार को शहर के लुहारपुरा स्थित भाजपा नेता और पोहरी के पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे के घर जा पहुंचे। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। शाम करीब 5 बजे अपनी कार से रावत बिरथरे के घर पहुंचे थे। पूछा तो रावत ने सादगी से कहा कि बिरथरे से उनकी मित्रता है। पारिवारिक संबंध हैंए हम साथ पढ़े हैं। आप इसका चाहे जो अर्थ निकाल सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि उप चुनाव के ठीक पहले जब आपका नाम पोहरी से दावेदारी में लिया जा रहा है। ऐसे में आपका भाजपा नेता के यहां आना साधारण बात नहीं तो उन्होंने कहा कि मैं पोहरी से कोई दावेदारी नहीं दिखा रहा। हमारी पार्टी जो निर्णय लेगी वह मंजूर होगा। जब बिरथरे से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और चुप्पी साध ली।  
पैनल में कांग्रेस से रामनिवास का नाम
पोहरी उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से दो नाम पैनल में शामिल होने की बात सामने आई हैं। इनमें पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला और दूसरा नाम रामनिवास रावत का है। विजयपुर का इलाका पोहरी से लगता है और पोहरी में 15 हजार से ज्यादा मतदाता रावत समाज के होने के चलते रावत की दावेदारी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!