
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न स्तरों पर अनेको गतिविधियां संचालित कर मतदाताओं को 12 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की जा रही है।
इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा के नेतृत्व में आज थर्ड जेण्डर ने गीत-संगीत के माध्यम से मतदाताओं को 12 मई 2019 को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उनके द्वारा बताया गया कि थर्ड जेण्डर की टीम घर-घर जाकर लोगों को मतदान का महत्व बताएगें और 12 मई को मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत के सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री ब्रम्हेन्द्र गुप्ता सहित लोकसेवा गारंटी के जिला प्रबंधक श्री रवि शर्मा सहित सामाजिक न्याय विभाग के कलाकार आदि उपस्थित थे।




