Press "Enter" to skip to content

व्यापारी पुत्र से लूट करने वाले आरोपियों का लगा सुराग, जल्द होगें गिरफ्त में / Shivpuri News

 

शिवपुरी। कोलारस में बीते रोज दालमिल मालिक के बेटे की आंखों में मिर्ची भरकर 18 लाख की लूट करने वाले बदमाशों तक पुलिस जल्द पहुंच जाएगी और इस लूटकांड का खुलासा जल्द हो जाएगा। बताया जाता है कि लूट में 6 बदमाशों का हाथ है जिन्होंने व्यापारी के पुत्र की बैंक से रुपए निकाले जाने से लेकर अन्य जगह जाने तक रैकी कर इस वारदात को अंजाम दिया।

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेशसिंह चंदेल ने कोलारस के साथ-साथ आसपास अनुविभाग के अन्य थानों के अधिकारी और स्टाफ की टीमें गठित कर मैदान में उतारने दी और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने की बात कही। हालांकि पुलिस अफसर अपराधियों के पकड़े जाने के संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मामले काे पुलिस आज कल में खुलासा कर सकती है।

सीसीटीवी फुटेज में छह बदमाश नजर आ रहे
बदमाशों का सुराग लगाने में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से सफलता मिली है। पिछली चोरी की वारदातों से सबक लेकर लोगों के यहां लगवाए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले पर बदमाशों के चेहरे सामने आए। लूट की घटना में छह बदमाश नजर आए हैं। बदमाश सेसई, घुटारी आदि गांवों के बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन पूछताछ के चलते पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!