
शिवपुरी-अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे.सर्वेश अरोरा व सचिव अमित जैन टिंकल द्वारा रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर गर्मी से राहत प्रदान करते हुए नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ नवरात्रा के समापन अवसर पर स्थानीय मार्तण्ड टायर हाउस, एबी रोड़ के समीप किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सर्वेश अरोरा ने कहा कि अप्रैल माह में ही गर्मी अपना रौद्र रूप धारण किए है ऐसे में राहगीरों के लिए ठण्डा शीतल जल राहत प्रदान करेगा इसे ध्यान में रखकर रोटरी क्लब द्वारा यह प्याऊ स्थापित की गई जिससे यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन पीने का पानी सरल सहल उपलब्ध हो सकेगा। इस प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर रोटरी क्लब के डॉ.एम.डी.गुप्ता, डॉ.एस.के.वर्मा, दीपक अग्रवाल, सुबोध अरोरा, अजय बिन्दल, मनोज मित्तल, आशीष जैन, राजू जैन प्रेम स्वीट्स, जिनेश जैन आदि मौजूद रहे जिन्होंने नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ करते हुए स्वयं भी इस प्याऊ का जल ग्रहण किया। इस दौरान प्याऊ के शुरू होते ही वहां से गुजरने वाले लोगों ने प्याऊ पर रूककर शीतल जल को ग्रहण कर रोटरी क्लब के इस अनूठे कार्य को सराहा।






Be First to Comment