Press "Enter" to skip to content

युवा उत्सव हमारे संस्कारों से जुड़ा है: विजय भार्गव | Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल सदस्य श्री अशोक मोहिते, डॉ समर्थ अग्रवाल एवं श्री विजय भार्गव रहे। छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए श्री विजय भार्गव ने बताया कि उत्सव हमारी जिंदगी के अभिन्न अंग हैं। विषय पढ़कर हम केवल विषय विशेषज्ञ बनते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हम एक बेहतर इंसान बन सकते हैं। डॉ समर्थ अग्रवाल ने बताया बताया कि युवा विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दें। हार जीत तो होती रहती है। प्रतियोगी को हमेशा बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। श्री अशोक मोहिते ने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि संगीत जीवन का आनंद है और हमें इस आनंद का लाभ हमेशा लेते रहना चाहिए। उन्होंने अपनी एक संगीतमय प्रस्तुति दी। एवरीव्हेयर यू ,असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। इसे सुनकर सभी छात्र छात्राएं मंत्रमुग्ध हो गए। युवा उत्सव प्रभारी डॉ पद्मा शर्मा स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया तथा बताया कि हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि हमारे बीच शहर के प्रतिष्ठित निर्णायक सदस्य उपलब्ध हुए हैं। युवा उत्सव युवाओं में ऊर्जा का संचार करता है विद्यार्थियों को समय समय पर इस में भाग लेते रहना चाहिए। निर्णय को द्वारा दिए गए  निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए डॉ पद्मा शर्मा ने  बताया कि युवा उत्सव की जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत  स्किट प्रतियोगिता में शासकीय श्री माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी का हारिस खान समूह प्रथम स्थान पर एवं शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिछोर से मनीषा राजपूत समूह द्वितीय स्थान पर रहा। एकल गायन (पाश्चात्य) प्रतियोगिता में शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की शिवानी बोहत प्रथम स्थान पर एवं शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिछोर के राहुल परिहार द्वितीय स्थान पर रहे। समूह गायन (पाश्चात्य)प्रतियोगिता में शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की प्रिया त्रिपाठी का समूह प्रथम स्थान पर रहा। शास्त्रीय एकल वादन (नॉन परकुशन) प्रतियोगिता में शा. श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की प्रिया त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ गजेंद्र सक्सेना द्वारा किया गया।
 कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल के सदस्यों को महाविद्यालय युवा उत्सव समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।  कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त डॉ राम जी दास राठौर द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि हमें हमेशा महाविद्यालय में आयोजित समस्त कार्यक्रमों में समय-समय पर भाग लेते रहना चाहिए। जिससे कि  हमारा सर्वांगीण विकास हो सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!