Press "Enter" to skip to content

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों एवं अयोध्या मंदिर मामले के निर्णय को मद्येनजर रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये शिवपुरी कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया,फ्लैग मार्च का मुख्य उद्येश्य शांति व्यवस्था  बनाए रखना तथा आसामाजिक तत्वों एवं आपाराधिक पृवृत्ति वाले लोगों के मन में ये डर हमेशा बना रहे कि अगर हमारे द्वारा कोई आपराधिक कदम उठाया जाता है तो पुलिस उन्हे बख्शेगी नहीं ।

आज दिनांक 08.11.19 फ्लैग मार्च कस्टम गेट से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों अस्पताल चैराहा, माधव चैक, कमलागंज, ग्वालियर वायपास, झांगुरा, देा बत्ती, विष्णु मंदिर, नीलघर, कटरा मोहल्ला, काली माता मंदिर, झांसी तिराहा से होते हुए गुरूद्वारा बाद तात्या टोपे तिराहे पर समाप्त हुऐ संपूर्ण शिवपुरी कस्बे में निकाला गया।  साथ ही साथ थाना नरवर एवं पोहरी क्षेत्र में भी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया, एसडीएम शिवपुरी श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक राकेश गुप्ता, थाना प्रभारी फिजिकल उपनिरीक्षक दीप्ति तोमर,थाना प्रभारी यातायात सूबेदार रणवीर सिंह यादव एवं पुलिस लाइन एवं थानों के बल ने हिस्सा लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!