Press "Enter" to skip to content

वेतन देने के आश्वासन पर जिला अस्पताल के सफाईकर्मी लौटे / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में काम करने वाले करीब 70 वेतन नहीं मिलने से शनिवार की सुबह से हड़ताल पर चले गए। कंपनी के मैनेजर ने आकर वेतन जल्द देने का वादा किया, तब जाकर दोपहर बाद हड़ताल खत्म हुई।

सफाईकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जिला अस्पताल के वार्डों में सफाई नहीं हुई। सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें चार महीने से वेतन नहीं मिला। लेकिन कंपनी के मैनेजर ने आकर आश्वासन दिया कि दो महीने का वेतन जल्द दे दिया जाएगा, तब जाकर सफाईकर्मी काम पर लौटे। हालांकि मैनेजर रवि व्यास का कहना है कि फरवरी महीने का वेतन शेष रह गया था। सफाईकर्मी मार्च महीने का भी वेतन अभी मांग रहे थे। वहीं अस्पताल प्रबंधन की तरफ से सितंबर 2020 से कंपनी को राशि का भुगतान नहीं किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!