Press "Enter" to skip to content

महिला का रास्ता रोककर की मारपीट, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडैनी
के नया कुआं वाले खेत के रास्ते में विवाद के चलते एक युवक ने रास्ता रोककर
महिला के साथ मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। 28 वर्षीय फरियादी सोनू
पुत्र मुन्नाा परिहार निवासी ग्राम मुडैनी विगत 26 नवंबर को सुबह 11 बजे
खेत पर जा रही थी। नया कुआं वाले खेत के रास्ते पर बैठे राहुल परिहार ने
फरियादी की पत्नी को रोक लिया और गाली देने लगा। जब फरियादी की पत्नी ने
विरोध किया तो आरोपी युवक ने मारपीट की। जब फरियादी बीच बचाव के लिए पहुंचा
तो आरोपित युवक ने फरियादी के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी
दी। दोपहर में थाने पहुंचे फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के
खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!