Press "Enter" to skip to content

संगठन के विस्तार के लिए संपन्न हुई मां जानकी सेना संगठन की बैठक / Shivpuri News

शिवपुरी। मां जानकी सेना संगठन द्वारा पिछले काफी समय से घर-घर में सुंदरकांड की अलख जगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के विस्तार के लिए बुधवार को एकता हृदय स्थल स्व. ठा. रामसिंह रावत भैयाजी बाग वाले परिवार की स्मृति स्थल पर बुधवार को संगठन द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावण ने संगठन की शुरूआत से लेकर अभी तक किए गए सेवाभागी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संगठन के मुकेश चौधरी ने संगठन को घर.घर सुंदरकांड का अलख जगाकर पीड़ितों की मदद करने वाला बताया। उन्होंने कई प्रमाण भी बताए। इस अवसर पर संरक्षक बृजेश सिंह तोमर, एड. गजेन्द्र सिंह यादव, राजेश गोस्वामी सहित तमाम सदस्यों नें भी संगठन के कार्यकलापों को अपने विचार व्यक्त किए और नवीन कार्य योजना को लेकर विचार भी रखे। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी जो सेवारत रहकर संगठन के कार्यों में बढ़.चढ़कर भाग लेते हैं, उन्हें नवीन दायित्व सौंपे गए। इन सौंपे गए दायित्वों का एक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर मां जानकी सेना संगठन के हुए विस्तार के बारे में जिलाध्यक्ष ने बताया कि मां जानकी सेना संगठन धीरे.धीरे शिवपुरी जिले और अन्य प्रदेशों में भी अपने संगठन की इकाइयों को स्थापित कर रहा है। इसमें शिवपुरी जिले के अतिरिक्त इंदौरए ग्वालियरए भोपालए जबलपुरए सागर संभाग के विभिन्न जिलों में मां जानकी सेना संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन कर संगठन का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर रूपरेखा तय की जा रही है। इस अवसर पर मां जानकी सेना संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर स्व. ठा. रामसिंह ठाकुर भैयाजी की स्मृति में मौन धारण कर उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की और सभी ने आयोजित स्नेह भोज में भाग लिया। राजू यादव ग्वाल ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!