Press "Enter" to skip to content

जंगल में चरने गई बकरियों को हांककर ले गए चोर | Shivpuri News

 
शिवपुरी। सुभाषपुरा के बिलूखो जंगल से बीते रोज कोई अज्ञात चोर 35 बकरियों को चुराकर ले गया। घटना के समय बकरियां जंगल में चर रही थीं और बकरी मालिक पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। जब उसकी नींद खुली तो उसने अपनी बकरियों को गायब पाया। जिसकी तलाश करने पर भी उसे बकरियां नहीं मिली तो वह थाने पहुंचा और बकरी चोरी की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कल्लू पुत्र धनीराम गुर्जर निवासी बिलूखो बीते रोज अपनी बकरियों को लेकर चराने के लिए जंगल गया था जहां अत्यधिक गर्मी के कारण कल्लू एक पेड़ के नीचे सो गया और उसने बकरियां चरने के लिए छोड़ दीं। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर चर रही बकरियों को हांककर अपने साथ ले गया। देर शाम जब कल्लू की आंख खुली तो मौके पर उसे बकरियां नहीं मिलीं। जिस पर उसने सोचा कि बकरियां चरते हुए आगे निकल गई होंगी और वह उनकी तलाश में जंगल में चला गया, लेकिन बकरियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और थाने में शिकायती आवेदन देकर उसने अपनी शिकायत दर्ज करा दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!